jjj - मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

jjj - मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अयोध्या से बिल्हर घाट जाने वाले बंधा के बगल फोर-लेन, रामपुर हलवारा में प्रात 10 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वन महोत्सव के तहत सरयू तट पर पौधरोपण करेंगे।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 9 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ चलाए जा रहे, एक पेड मां के नाम अभियान के तहत अयोध्या में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरूआत करेंगे। सरकारी विभागों, स्वंय सेवी संस्थाओं तथा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। रोपित किए जाने वाले पौधों में औषधीय, फलदार, छायादार व पर्यावरण संतुलन के लिए उपयोगी पौधों को शामिल किया गया है। तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई है। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *