
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया, जिसके चलते वह नीचे गिरा और घायल हो गया। रेलवे पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना तारुन निवासी 48 वर्षीय रंजीत वर्मा (पुत्र) स्व रामतेज वर्मा सोमवार को गुजरात के सूरत जा रहा था। वह अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन 09466 अहमदाबाद सूरत क्लोन एक्सप्रेस पर चढ़ रहा था कि अचानक पैर फिसलने से हादसे का शिकार हो गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चिकित्सक का कहना है कि पैर में चोट आई है। घायल यात्री के पास मिले मोबाइल से उसके भाई को हादसे की सूचना दी गई है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More