
सुल्तानपुर जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रविवार की शाम चीनी मिल के पैनल में खराबी आ जाने से मिल प्रबंधन ने बिना पूर्व सूचना के मिल सफाई के लिए बंद कर दी। मिल पर गन्ना लाए किसान पर कड़ाके की ठंड भारी पड़ रही है।
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सैदपुर खानपुर में स्थित जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल रविवार की रात से 30 घंटे के लिए साफ सफाई के लिए बंद कर दी गई है। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी रामतेज वर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को चीनी मिल में पेराई की शुरुआत हुई थी। करीब डेढ़ महीना तक चीनी मिल में पेराई हो चुकी है। इसलिए प्रथम सफाई कार्य के लिए मिल को 30 घंटे तक के लिए बंद किया गया है। वहीं, कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम टर्बाइन का पैनल जल जाने के कारण चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य ठप पड़ गया। कमी को छुपाने के लिए मिल प्रबंधन ने सफाई का बहाना ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी खराबी के चलते शाम को मिल ठप पड़ गई थी। कड़ाके की ठंड में बिना सूचना के मिल को सफाई में भेजने से किसानों पर भारी पड़ रहीं हैं। रविवार से ही इंजीनियर खराबी को दूर करने के प्रयास में लगे हुए हैं। अभी तक खराबी दूर करने में सफल नहीं हुए हैं। प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी राम तेज वर्मा ने बताया इंजीनियर खराबी को दूर करने में लगे हुए हैं। मिल को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More
गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More