
किशोर को अगवा कर हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के बेलगरा निवासी किशोर की अगवा कर हत्या मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर चालान किया है। मूल रूप से किछुटी किशुनदासपुर निवासी और बेलगरा में आवास बनाकर कारोबार करने वाले सूर्यदेव कसौधन के बेटे राज कसौधन (8) वर्ष का बीते मंगलवार की शाम बगल के गांव से दाना भुना कर लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। दूसरे दिन किशोर की रक्तरंजित लाश मिश्राने के जंगल स्थित एक गड्ढे में सरपत से ढंकी मिली थी। पोस्टमार्टम में चाकू से प्रहार कर हत्या की पुष्टि हुई थी और पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने बेलगरा निवासी जय प्रकाश यादव को नामजद करते हुए, हत्या और शव छिपाने की धारा बढ़ाई थी।
प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज करनाईपुर के सामने से नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि तहकीकात में वारदात में अन्य की संलिप्तता मिली है, जिसकी तलाश कराई जा रही है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More