
अदालत का फैसला, पूर्व मंत्री ओपी सिंह समेत 10 लोग साक्ष्य के अभाव में बरी।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक और खेल मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह समेत 10 आरोपियों को सोमवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने साक्ष्य के आभाव में बरी कर दिया।
बचाव पक्ष के वकील संतोष पांडेय के मुताबिक मोतिगरपुर के ढेमा बाजार में दो साल पूर्व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मोतिगरपुर थाने के उप-निरीक्षक सुशील कुमार राय ने 15 जनवरी 2022 को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था।
सरकार में जयसिंहपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक और खेल मंत्री रहे, ओम प्रकाश सिंह, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के उघड़पुर भटपुरपुरवा निवासी गुरुवचन सिंह, मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के खजगीपुर गांव के राहुल तिवारी, ढेमा निवासी वीरेंद्र उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, केशवानंद उपाध्याय, वंशराज निषाद व ओमप्रकाश उपाध्याय, मुड़हा निवासी संतोष शर्मा, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सकरवारी निवासी अब्दुल रऊफ के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने सोमवार को पूर्व मंत्री ओपी सिंह समेत 10 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More