Police nab accused in murderous assault lathi used in the incident recovered - जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को बहोरनपुर गांव में लवकुश यादव के साथ मारपीट कर उसे घायल किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी दिव्यांशू यादव (पुत्र) विन्देश निवासी बहोरनपुर की तलाश की जा रही थी।

रविवार को पुलिस ने आरोपी को ददेरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *