images - विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत।

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत।

हैदरगजं - अयोध्या

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत।

images - विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत।

हैदरगंज-अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के रखौना में विद्युत करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। बताया गया कि गांव निवासी शिवम यादव पुत्र संतराम यादव बुधवार की रात घर पर विद्युत बोर्ड में स्विच ठीक कर रहा था। इसी दौरान विद्युत करंट के चपेट में आ गया।परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विद्युत स्पर्शाघात से हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
परिवार के प्रधान प्रतिनिधि मोहन यादव ने बताया कि मृतक युवक विवाहित और एक मासूम बच्चे का पिता है।
हैदरगंज पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *