
चेन छीनने की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा, एक आरोपी व बाल अपचारी गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र के साहबगंज में हुई छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 घंटे में घटना में शामिल एक आरोप व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। छिनैती की गई सोने की चेन को पुलिस ने बरामद कर लिया।
साहबगंज में दो मोटरसाईकिल सवाल व्यक्तियों ने एक महिला के गले में पहनी सोने की चेन को छीन लिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सीसीटीवी के अभियुक्तों का चिन्हीकरण करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्पित उर्फ मोहित तिवारी पुत्र आलोक तिवारी निवासी कृष्णानगर कालोनी फेज टू थाना कोतवाली नगर व एक बाल अपचारी को चार अप्रैल को परिक्रमा मार्ग निकट अफीम कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटी गई चेन भी बरामद हुई।
पूछताछ में पता चला के आरोपी व नाबालिग नशे के आदी है। खर्चा निकालने के लिए रास्ते चलते महिलाओं के गले की चेन छीनकर लूट लेते है। लूट माल को चलते-फिरते लोगो को बेचकर रुपया आपस में बांट लेते है। जिससे वह नशा करते है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More