अयोध्या उत्तर प्रदेश

घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।

घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पटरंगा पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई, सेकेंड हैंड वरना कार और काले रंग की अपाचे बाइक बरामद की है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद थाना पटरंगा और इनायतनगर क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का भी खुलासा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के मुताबिक 14/15 जून 2026 की रात ग्राम धमौरा निवासी राणाबीर विक्रम सिंह के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और बक्से तथा अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। मामले में पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने विजय बहादुर उर्फ कल्लू निवासी भीखनापुर, थाना दरियाबाद, बाराबंकी और राजू उर्फ दिनेश निवासी आल्हनमऊ, थाना टिकैतनगर, बाराबंकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना पटरंगा तथा इनायतनगर क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य घटनाओं का भी अनावरण किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हार, तीन चेन, चार कंगन, आठ अंगूठियां, छह झुमकी, तीन झाला, एक माथ बिंदी, तीन लॉकेट, कान की एक कील और सफेद धातु की एक जोड़ी पायल बरामद की है। इसके अलावा वरना कार और काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विजय बहादुर के खिलाफ पटरंगा और इनायतनगर थानों में चोरी के मामलों के अलावा बाराबंकी के टिकैतनगर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं राजू  के खिलाफ पटरंगा, इनायतनगर और टिकैतनगर थानों में चोरी सहित जुआ अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

2 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

2 weeks ago