ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 03:08 AM IST

घरों की रेकी कर: चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।

Inter district gang that scouted houses for theft busted two cunning criminals arrested - घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पटरंगा पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई, सेकेंड हैंड वरना कार और काले रंग की अपाचे बाइक बरामद की है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद थाना पटरंगा और इनायतनगर क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के मुताबिक 14/15 जून 2026 की रात ग्राम धमौरा निवासी राणाबीर विक्रम सिंह के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। आरोपी छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और बक्से तथा अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। मामले में पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने विजय बहादुर उर्फ कल्लू निवासी भीखनापुर, थाना दरियाबाद, बाराबंकी और राजू उर्फ दिनेश निवासी आल्हनमऊ, थाना टिकैतनगर, बाराबंकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना पटरंगा तथा इनायतनगर क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य घटनाओं का भी अनावरण किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हार, तीन चेन, चार कंगन, आठ अंगूठियां, छह झुमकी, तीन झाला, एक माथ बिंदी, तीन लॉकेट, कान की एक कील और सफेद धातु की एक जोड़ी पायल बरामद की है। इसके अलावा वरना कार और काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विजय बहादुर के खिलाफ पटरंगा और इनायतनगर थानों में चोरी के मामलों के अलावा बाराबंकी के टिकैतनगर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं राजू  के खिलाफ पटरंगा, इनायतनगर और टिकैतनगर थानों में चोरी सहित जुआ अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT