अयोध्या उत्तर प्रदेश

ट्रक से डीजल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।

ट्रक से डीजल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या कैंट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 200 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त वैन्यू कार, लोहे का रिंच, पेचकश, 2460 रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गोंडा जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने आरोपियों को पैगापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भगवान दास निवासी तनिहान पुरवा ठोढक्कीपट्टी, थाना कोतवाली देहात, गोंडा, अंगद तिवारी निवासी ठाकुर का पुरवा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा, आशीष सिंह निवासी चढ़उआ, थाना वजीरगंज, गोंडा, सनी सिंह निवासी महिपत सिंह पुरवा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा और सोनू तिवारी निवासी ठाकुर का पुरवा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अंगूरीबाग निवासी एक व्यक्ति ने कैंट थाने में तहरीर दी थी कि मिर्जापुर स्थित आरपी फिलिंग स्टेशन पर खड़े उसके ट्रक संख्या यूपी 42 सीटी 3794 से अज्ञात चोरों ने डीजल चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा संख्या 293/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह नीले प्लास्टिक के गैलनों में करीब 200 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा एक लोहे का रिंच, एक पेचकश, घटना में प्रयुक्त वैन्यू कार संख्या यूपी 32 पीजे 1345, 2460 रुपये और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

13 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

15 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

21 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago