अयोध्या आस-पास

गोवंश लदे पिकअप को पुलिस ने खदेड़ा, पिकअप छोड़ गौ तस्कर हुए फरार।

गोवंश लदे पिकअप को पुलिस ने खदेड़ा, पिकअप छोड़ गौ तस्कर हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस।

अयोध्या ।

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में गुरुवार की देर रात को गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। लेकिन गौ तस्कर भागने में सफल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 1 बजे के आसपास सरसावां गांव में पिकअप गाड़ी पर 8 गोवंश लादकर ले जा रहे पशु तस्करों को ग्रामीणों ने देख लिया। जिसकी सूचना 112 पुलिस सहित हैदरगंज थाने की पुलिस को दिया।  सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर गोवंश से लदी पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया। जिस पर पशु तस्करों ने पुलिस गाड़ी को साइड मारते हुए भागने लगे। तो पुलिस की दोनों गाड़ियों ने घेराबंदी कर कुछ दूर तक पिकअप वाहन का पीछा किया। हड़बड़ाहट में पिकअप सवार गौ तस्कर सड़क के किनारे नापदान में पिकअप लेकर घुस गए और छोड़कर खेतों और झाड़ियों के रास्ते भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने पिकअप में लदे 8 गोवंशो को स्थानीय ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष मो0 अरशद ने बताया पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। गौतस्करों की तलाश जारी है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago