अंबेडकरनगर - अयोध्या

बाउंड्री वाल गिरने से महिला की दबकर मौत ।

मकान की बाउंड्री वाल गिरने से महिला की दबकर मौत ।

जलालपुर_अम्बेडकरनगर।

बरसात के दौरान मकान की बाउंड्री वाल गिरने से महिला की दबकर मौत हो गई। दीवाल गिरने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में उसे भियांव सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना कटका थाना के ग्राम पंचायत अमोला बुजुर्ग के मजरे रकबा में शुक्रवार दोपहर में घटित हुई। गांव निवासिनी पचास वर्षीय गीता सिंह बरसात के दौरान नाली में जमा पानी लगभग साढ़े तीन बजे निकालने गई थी ,तभी अचानक घर की बाउंड्री भर भराकर गिर गई। अचानक बाउंड्री वॉल ऊपर गिर जाने से वह गम्भीर रूप में घायल हो गई। ग्रामीणों ने ईंट आदि निकाल कर उन्हे आनन-फानन मे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा जांच पड़ताल कर गीता को मृत घोषित कर दिया । थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी

editor

Recent Posts

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

2 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।  अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद।

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम।

दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा… Read More

3 weeks ago