अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

गलत मेडिकोलीगल रिपोर्ट बनाने में महिला चिकित्सक पर केस।

गलत मेडिकोलीगल रिपोर्ट बनाने में महिला चिकित्सक पर केस।

अंबेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में तैनात महिला चिकित्सक पर मनमाने तरीके से मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। मामला करीब पांच वर्ष पहले हुई मारपीट से जुड़ा है।
थाना क्षेत्र हंसवर के दौलतपुर गांव निवासी निर्मला गुप्ता व चंदा देवी के परिजनों के बीच 29 मार्च 2018 को भूमि विवाद में मारपीट हो गई थी। पिटाई में घायल चंदा देवी को एंबुलेंस की मदद से बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर मेडिकोलीगल के दौरान चंदा देवी के शरीर चोट के पांच निशान दिखाए गए। मेडिकोलीगल रिपोर्ट में चंदा देवी के पति पन्नालाल की जगह पर प्यारे नाम दर्ज कर दिया गया। इसी नाम पर जारी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हंसवर पुलिस ने अर्जुन गुप्त समेत अन्य परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
प्रतिवादी निर्मला ने परिजनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में छानबीन की तो उन्हें मेडिकल रिपोर्ट में कई तरह की मनमानी मिली। रिपोर्ट तैयार करने वाली महिला चिकित्सक के खिलाफ उन्होंने बसखारी थाने व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट को उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। न्यायालय के आदेश पर अब महिला चिकित्सा डॉ. पौनमी देव के खिलाफ बसखारी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर चिकित्सक का कहना है कि कभी उनके स्तर से कोई गलत रिपोर्ट नहीं बनाई गई है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago