अयोध्या उत्तर प्रदेश

नए साल पर सजा श्रीरामलला का दरबार, लगेगा 56 भोग।

नए साल पर सजा श्रीरामलला का दरबार, लगेगा 56 भोग।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में साल 2024 की पहली सुबह अयोध्या में हर ओर रामनाम की गूंज हैं। सरयू तट से लेकर श्रीरामलला की चौखट तक जय श्रीराम के नारे गूंज रहे हैं। इस बीच आज 01/01/2024 सोमवार को श्रीरामलला का दरबार सहित हनुमानगढ़ी और अन्य मंदिर भव्य रूप से सजाए गए हैं। आज श्रीरामलला का 56 भोग लगाया जा रहा है। दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं।
श्रीरामवल्लभाकुंज में भगवान श्रीराम और सीता के विग्रह को सोने का हार और मुकुट पहनाकर पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया गया है। इससे पहले भगवान को दिव्य रसायन युक्त गुनगुने जल से स्नान कराया गया। चंदन और गुलाब सहित बेला आदि के इत्र सहित सुगंधित धूप से आरती की गई। अनेक प्रकार के पकवान और मिठाइयों का भोग लगाया जा रहा है।
हनुमानगढ़ी मंदिर के गर्भगृह को भी भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। मंदिर में दर्शन के लिए लाखों की भीड़ है। अयोध्या में ठंड और कोहरे के बीच आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। कनक भवन मंदिर में भगवान को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां भगवान श्रीराम सीता संग अपने निज महल में रहते हैं। यहां भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago