अयोध्या आस-पास

अपनी पत्नी को ‘ज्योति मौर्या’ कहा, तो पत्नी ने दर्ज कराया केस।

अपनी पत्नी को ‘ज्योति मौर्या’ कहा, तो पत्नी ने दर्ज कराया केस।

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ बात करता देखकर पति-पत्नी व जेठ से बहस हो गई। इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी को ज्योति मौर्या कहकर तंज कसा और  उसके साथ युवक की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर तिलमिलाई पत्नी ने नगर कोतवाली में आरोप पति, जेठ व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं पति-पत्नी का पूर्व से विवाद भी बताया गया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला की शादी रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी निवासी अनूप प्रजापति के साथ हुई है। वह पति से अलग होकर नगर कोतवाली क्षेत्र के उसरू में रहकर पढ़ाई करती है।

पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया कि 15 जुलाई को सायंकाल सात बजे वह एक होटल पर चाय पीने गई थी। वहीं पर उसके साथ लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाला युवक राहुल मिल गया, जिससे वह बात करने लगी।

इसी बीच उसके जेठ प्रेम कुमार प्रजापति, उसके पति अनूप प्रजापति अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ आए और बद्तजीमी करते हुए युवक के साथ बातचीत करने पर आपत्ति जताई। महिला ने विरोध जताया तो उसे ज्योति मौर्या कहकर संबोधित किया और उसके साथ बात कर रहे युवक की पिटाई कर दी । महिला की तहरीर पर उसके पति, जेठ व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago