कुमारगंज - अयोध्या

खेत में लगाए गए तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत।

खेत में लगाए गए तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत।

हैरिटनंगंज_अयोध्या।

अयोध्या में जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए कटिया कनेक्शन लगाकर खेत के चारों तरफ लगाए गए विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक किसान के भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान द्वारा शनिवार को विद्युत विभाग और अधिशासी अभियंता विद्युत को जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना चार दिन पहले की बताई जाती है।

मामला हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के नटरु  तिवारी का पुरवा मलेथू बुजुर्ग गांव का है। पीड़ित किसान संदीप कुमार का आरोप है कि 12 सितंबर को शाम करीब 4 बजे के लगभग वह अपनी भैंस चरा कर घर वापस लौट रहा था। रास्ते के बगल में गांव के ही निवासी आरोपी किसान द्वारा चोरी से अपने खेत में विद्युत तार लगा रखा था। जिसमें करंट प्रभावित हो रहा था विद्युत करंट की चपेट में आने से उनके कीमती भैंस की मौत हो गई आरोपी द्वारा मोटर का विद्युत कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इसके पहले भी कई आवारा जानवरों की मौत हो चुकी है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago