
खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न दुकानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थ का लिया गया नमूना।
अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी करते हुए कुट्टू आटा, किशमिश, साबूदाना, सिंघाड़ा आटा, तिन्ना चावल, मूंगफली दाना इत्यादि खाद्य पदार्थों के कुल 12 नमूनें संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक, की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संतोष प्रोविजन स्टोर, पटेलनगर अकबरपुर के प्रतिष्ठान से 23 किग्रा0 मूंगफली दाना मिथ्याछाप एवं अधोमानक होने के संदेह पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जब्त किया गया। इसके अलावा प्रताप मार्ट, पटेलनगर से कुट्टू तथा किशमिश। नरायन जनरल स्टोर इल्तिफातगंज रोड अकबरपुर के प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा, वर्मा ब्रदर्स, पटेलनगर के प्रतिष्ठान से तिन्नी चावल, विनय किराना स्टोर गांधीनगर अकबरपुर के प्रतिष्ठान से कुट्टू आटा, श्याम इण्टर प्राइजेज, गांधीनगर के प्रतिष्ठान से कुट्टू आटा, संतोष प्रोविजन स्टोर,पटेलनगर के प्रतिष्ठान से मूंगफली दाना। सचिन किराना स्टोर, सब्जी मण्डी शहजादपुर से साबूदाना का नमूना, मेहीलाल, दोस्तपुर रोड शहजादपुर के प्रतिष्ठान से कुट्टू आटा, राकेश पुत्र मनबोध जायसवाल छज्जापुर साउथ टाण्डा के प्रतिष्ठान से साबूदाना, प्रेमप्रकाश किराना स्टोर, आजादनगर इल्तिफातगंज के प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा, मद्धेशिया किराना स्टोर, रामपुर सकरवारी के प्रतिष्ठान से मूंगफली दाना का नमूना लेकर जॉच के लिए भेजा।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More