
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा घटना का खुलासा।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के मायके को इसकी सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की शादी 26 फरवरी 2020 में हुई थी और विवाहिता के डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल मृतका के मायके से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी रंजीत यादव की पत्नी नीशू यादव (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार रामखेलावन की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मृतका के पिता के श्यामलाल यादव ने बताया कि बेटी की शादी 26 फरवरी, 2020 में की थी। एक डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। मायके पक्ष ने संदिग्ध मौत होने की आशंका जताई है। मृतका का मायका तारुन थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव में था। मृतका के ससुरालियों का कहना है कि वो बीमार चल रही थी, जिसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More