अमेठी - उत्तरप्रदेश

क्या धोखे से दर्ज की गई FIR? मृतक दलित टीचर के पिता के पुलिस पर आरोप से नया मोड़।

क्या धोखे से दर्ज की गई FIR? मृतक दलित टीचर के पिता के पुलिस पर आरोप से नया मोड़।

अमेठी।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दलित टीचर परिवार की हत्या मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, टीचर सुनील भारती के पिता ने आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

लेकिन पिता राम गोपाल का कहना है कि उन्होंने पुलिस में अबतक कोई शिकायत नहीं की है, पुलिस ने कैसे ये मुकदमा दर्ज किया, ये उन्हें पता नहीं है। पिता के इस आरोप से अब पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। मृतक सरकारी टीचर सुनील के पिता राम गोपाल ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने अंधेरे में रखकर उनके नाम से तहरीर लिख ली। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है, वह अनपढ़ हैं। राम गोपाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बहू-बेटे की हत्या के बाद अब कोई सहारा नहीं है, अगर छोटे बेटे को सरकार नौकरी दे देती, तो उसी के सहारे जिंदा रहते।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनील के पिता राम गोपाल ने आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस प्राथमिकी में राम गोपाल के हवाले से लिखा है कि उसका बेटा सुनील अमेठी के सरकारी स्कूल में पढ़ाता था। वह परिवार के साथ वहां किराए के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले रायबरेली में सुनील और चंदन वर्मा नाम के युवक के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान बहू पूनम भी वहीं थी। उसी रंजिश को लेकर चंदन वर्मा ने मेरे बेटे और उसके परिवार को मार डाला, इसी विवाद में गुरुवार की शाम सवा सात बजे चंदन वर्मा ने मेरे बेटे सुनील, बहू पूनम और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी।

एसपी अनूप सिंह के मुताबिक, 18 अगस्त को सुनील की पत्नी पूनम बच्चे के इलाज के लिए रायबरेली गई थी। इसी दौरान आरोपी चंदन वर्मा के खिलाफ स्थानीय थाने में छेड़खानी, गाली-गलौज और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। पुलिस को शक है कि अमेठी में चार हत्याओं से कहीं न कहीं चंदन वर्मा भी लिंक है।

गुरुवार को अमेठी में घर में घुसकर सरकारी टीचर सुनील भारती, पत्नी पूनम और उनके दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तीन गोलियां सुनील को मारी गई थीं। इसके अलावा दो गोलियां पूनम को और एक-एक गोली बच्चों को मारी गई थी।

सुनील के पिता के बयान ने पुलिस प्रशासन को सवालों के घेरे में ला दिया है, सवाल ये कि क्या पुलिस ने मृतक के पिता को धोखे में रखकर ये प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि पिता राम गोपाल डर या दबाव की वजह से ऐसा कह रहे हैं।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

3 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

6 days ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

6 days ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

6 days ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago