
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या प्रयागराज रेलखंड पर खजुराहट रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रैकों के बीच में शनिवार सुबह करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों द्वारा दी गई सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल राजेश कुमार राय द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई और सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान रामयस उपाध्याय (पुत्र) जगन्नाथ निवासी मंगारी चौरे बाजार के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 7 बजे के लगभग पैदल खजुराहट रेलवे स्टेशन से होते हुए अपने घर मंगारी की तरफ जाते हुए दिखाई दिये थे। रात में परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल का एरिया जीआरपी का होने के कारण रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More