इनायत नगर - अयोध्या

किशोरी की मौत प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।

किशोरी की मौत प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।

इनायतनगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के ग्राम रेवना पूरे विद्या पाण्डेय स्थित अपने घर में अकेले मौजूद किशोरी का शव पाए जाने के मामले में इनायत नगर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

उधर घटना के बाद मौके पर मिले परिस्थित जन्य साक्ष्य किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में सफल न होने के बाद हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया जाना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दे रेवना पूरे विद्या पाण्डेय निवासी राम जियावन की 16 वर्षीय पुत्री पिंकी यादव बीते शुक्रवार को अपने घर में अकेली थी।

शाम करीब 4ः30 बजे के लगभग किशोरी का शव उसके घर में ही संदिग्ध अवस्था में पाए जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। किशोरी के गले में दुपट्टा कसकर बंधा हुआ था और गले में कटे व चोट के निशान थे। इसके अलावा किशोरी के नीचे के कपड़े खुले हुए थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने इनायत नगर पुलिस को दी थी। जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह सहित चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रजनीश पांडे भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर मातहतों को प्रकरण में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। किशोरी की मौत प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर ने किशोरी के पिता राम जियावन यादव की तहरीर पर धारा 302 आईपीसी के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किशोरी की मौत के रहस्य का पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago