1765547092674 - क्लॉथ हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान।

क्लॉथ हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

क्लॉथ हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान।

1765547092674 - क्लॉथ हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान।

गोसाईंगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज बाजार में बधुवार की सुबह स्थित साकेत क्लॉथ हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुंआ उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग तेजी से फैलने लगी। दुकान में रखा बड़ा हिस्सा कपड़े का स्टॉक जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। नगर पंचायत का पानी टैंकर भी मौके पर बुलाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।

सूचना पर उप जिलाधिकारी राम प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर और फायर ब्रिगेड अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकान में हुए नुकसान का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *