ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:04 AM IST

जनसुनवाई की शिकायतों पर: त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर आवागमन कराया सुगम।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर आवागमन कराया सुगम।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर आवागमन कराया सुगम।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर आवागमन कराया सुगम।

file 00000000af5882079f2eaa1c13889d09 - जनसुनवाई की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर आवागमन कराया सुगम।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की कार्रवाई लगातार जारी है। विभिन्न विभागों ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने, चकमार्ग की पैमाइश कराने, परवाना अमलदरामद दर्ज कराने तथा गेहूं खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया।

तहसील सदर के ग्राम डाभासेमर निवासी की शिकायत पर दुकान के सामने रखी गुमटियों और अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में 10 अवैध दुकानें हटाई गईं, जिससे मार्ग पर आवागमन सुगम हो गया। प्रशासन ने दुकानों के सामने संचालित अवैध होटलों को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इसी प्रकार ग्राम सरायरासी निवासी की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और ग्रामीणों की मौजूदगी में चकमार्ग की पैमाइश कर उसकी निशानदेही कराई। इसके बाद भूमि ग्राम प्रधान को मिट्टी पटाई के लिए सौंप दी गई और कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

तहसील सोहावल के ग्राम घाटमपुर निवासी की शिकायत पर जांच के बाद परवाना अमलदरामद का खतौनी में विधिवत अंकन करा दिया गया।

वहीं, तहसील मिल्कीपुर के ग्राम मलेथू बुजुर्ग निवासी द्वारा गेहूं क्रय केंद्र पर भूमि सत्यापन संबंधी शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने जांच कराई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित किसान के 24 कुंतल गेहूं की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई और जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT