कुमारगंज - अयोध्या

कृषि मंत्री की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

कृषि मंत्री की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

कुमारगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा लगने का संदेश दिया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि काकोरी एक्शन में उन बहादुर क्रांतिकारियों ने जिन्होंने उस समय अंग्रेजों के खजाना को लूट करके पूरे साम्राज्य के समर्थ को चुनौती दिया था। उनको फांसी की सजा दी गई थी। उनमें से चार लोगों में राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, साहब राजेंद्र लहरी, ठाकुर रतन सिंह इन चार नौजवानों को फांसी दिया था। उन शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जिसे काकोरी एक्शन समारोह शताब्दी मना रही है। पार्टी की बैठक में तय किया था कि नगर पंचायत कुमारगंज में अपनी 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा की शुरूआत करेंगे। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पंचायत कुमारगंज के खंडासा मोड़ से होते हुए गोकुल मोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचना है सभी लोगों के घरों पर अनुरोध करके तिरंगा भी लगवाना है, जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दिया और सहादत दिया है जीवन पर्यंत जेलो के बीच में आजीवन कारावास के भीतर रहे और काल कोठारियों में रहे फांसी की सजा खाई अंग्रेजों की गोलियों के शिकार हुए, उनमें से एक बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के क्रांतिकारी थे उनको हम लोग सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं उनके जीवन से पूरा देश जागृत होकर के भारत की एकता और अखंडता के लिए काम करें, तभी भारत माता सुरक्षित रहेगी तभी हम लोग भी सुरक्षित रहेंगे इसलिए भारत माता के संदेश को वंदे मातरम के संदेश को हम को घर घर पहुंचना है। विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा यह संदेश हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है। हम सभी से यह आग्रह करते हैं कि जो इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं यहीं पर ही नहीं अपने गांव में भी जाकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करें और लोगों घरों पर तिरंगा लगवाने का कार्य करें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों के परिणाम स्वरुप हमें आजादी मिली है। पूरा देश उन अमर सेनानियों का कृतज्ञ है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड कर हम उन सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर सकते है। इस तिरंगा यात्रा में चंद्रभानु पासवान राधेश्याम त्यागी, चंद्रकेश रावत, राम प्रगट रावत, , अमानीगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, बैजनाथ वैश्य आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago