बीकापुर - अयोध्या

दुष्कर्मी बैंक संविदा कर्मी भेजा गया जेल।

दुष्कर्मी बैंक संविदा कर्मी भेजा गया जेल।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बैंक संविदा कर्मी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली बीकापुर में भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत धारा 64, 115 (2), 352, 351 (3) मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष पांडेय पड़ोसी जिले गोण्डा का निवासी है।

मामले की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने शनिवार को दिन में पिपरी तिराहे के पास से अपने हमराही सिपाही के साथ मनीष पाण्डे को गिरफ्तार करने मे सफल रहे है। जांच में दोषी पाये जाने पर उक्त धाराओं मे न्यायालय भेजा गया है। जहां से जेल भेज दिया गया।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह कथा वाचक का काम करती है। करीब 4 वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात मनीष पांडेय निवासी ग्राम पतीजिया बुर्जुग थाना छपिया जनपद गोण्डा से हुई। मनीष पाण्डेय बैंक ऑफ़ बड़ौदा चौरे बाजार बीकापुर शाखा पर संविदा कर्मी के रूप में काम करता है। जान पहचान होने के बाद मनीष पाण्डेय ने उनसे नजदीकी बढ़ाई। उनके मना करने के बावजूद लगातार जबरन शारिरिक सम्बन्ध बनाता रहा। और मनीष पांडे उन्हें साथ में लेकर अयोध्या में रह रहे थे। उनके द्वारा शादी के लिए कई बार कहा लेकिन मनीष पांडे बराबर बहाने बनाता रहा। अब उन्हें मालूम हुआ कि मनीष पांडे ने अपनी सगाई अप्रैल महीने में कर लिया है। जब उन्होंने इस संबंध में पूछा तो मनीष पांडे ने उन्हें कमरे में बन्द कर दिया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया। और मारपीट कर भगा दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago