अयोध्या उत्तर प्रदेश

कुबेर टीला पर लगाए जाएंगे रामायण कालीन पौधे :नृपेंद्र मिश्र।

कुबेर टीला पर लगाए जाएंगे रामायण कालीन पौधे :नृपेंद्र मिश्र
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे, जिस पर उद्यान विभाग काम कर रहा है। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि रामायण में कौन कौन से पौधों का उल्लेख है, नेशनल बॉटनी गार्डन लखनऊ शोध भी कर चुका है।
नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि रामायण में 150 से अधिक पौधों का उल्लेख है, उन्हीं में से ही चयन करके पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को राम मंदिर के साथ ही परिसर में बन रहे, अन्य मंदिरों का दर्शन कराया जाए, उनका कहना है कि परिसर में बन रहे सातों मंदिरों का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि कुबेर टीले का काम पूरा हो चुका है, जो श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं, वे कुबेर टीले की दिशा में भी जाएं। उनका कहना है कि परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को जूते और चप्पल नहीं उतारने पड़ेंगे, ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए, नंगे पैर कुबेर टीले पर जाने पर उनके साथ नाइंसाफी होगी।
editor

Recent Posts

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

23 hours ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

3 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति। अयोध्या  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Read More

3 days ago

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

1 week ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

2 weeks ago