
गोसाईगंज विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, हुआ 57.92 प्रतिशत मतदान।
अयोध्या।
अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधान सभा में मतदान की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुई। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया विधानसभा के सभी बूथों पर शुरू हुई। इससे पूर्व आयोग के निर्देशानुसार मॉक पोल कराया गया।
मण्डलायुक्त गौरव दयाल तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ गोसाईगंज विधानसभा के बूथों तथा अम्बेडकर नगर व सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे, मतदान का विभिन्न बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में पोल डे मॉनिटरिंग हेतु स्थापित, इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम तथा जनपद में निर्धारित पोलिंग स्टेशनों पर करायी जा रही वेबकास्टिंग के लिए बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु बूथों पर बनायी गयी बुलावा टोली के कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
गोसाईगंज विधानसभा में चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संचालित पायी गयी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव ब्लाक तारुन, कम्पोजिट विद्यालय नेतवारी चतुरपुर, प्राथमिक विद्यालय पारागरीबशाह, प्राथमिक विद्यालय तारून, प्राथमिक विद्यालय किछूटी किशुनदासपुर, प्राथमिक विद्यालय केवलापुर उर्फ तकमीनगंज, श्री अनन्त इंटर कालेज खपराडीह, प्राथमिक विद्यालय बेला, प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज, प्राथमिक विद्यालय गोसाईगंज आदि बूथों का भ्रमण कर मौके पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों व मतदान कर्मियों से मतदान सम्बंधी आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान मतदान प्रकिया में लगे सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More