
करोड़ों के बिजली बिल घोटाले में एक्सईएन समेत नौ निलंबित, रैंडम जांच पर कार्रवाई।
सुल्तानपुर।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के में जयपुर सिंह खंड में बिजली बिलों में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। मामले में वहां के तत्कालीन एक्सईएन समेत नौ लोगों को निलंबित किया गया है। इनमें दो एसडीओ, चार जेई व दो बाबू भी शामिल हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जांच में सभी को दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है।
निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत के मुताबिक किसान यूनियन के द्वारा मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की गई थी। इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने 12 जुलाई, 2023 दो सदस्यीय कमेटी से रेंडम जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसमें एक अन्य बाबू का नाम भी है पर उसका निधन हो चुका है।आरोपियों ने कॉर्पोरेशन को कितने की चपत लगाई इसका पता लगाने के लिए स्पेशल ऑडिट कराया जाएगा।
जांच रिपोर्ट में पता चला है कि क्षेत्र में बिजली कनेक्शन पर फर्जी तरीके से मीटर लगवा दिए। वहीं, अनमीटर्ड से मीटर्ड किये गये संयोजन पर एजेंसी द्वारा मीटर नहीं लगाए गये। बिना सत्यापन ये फर्जी मीटर कनेक्शन पर फीड भी कर दिए गए। उपभोक्ताओं को फर्जी यूनिटों पर भारी बिल भेजे गए। फिर उसे दुरुस्त करने के नाम पर वसूली का खेल हुआ। इससे बिजली विभाग को भी चपत लगी।
इनका हुआ निलंबन संजीव कुमार सिंह, तत्कालीन एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम, सुल्तानपुर, लेसा सिस गोमती जोन-प्रथम से संबद्ध सौरभ उपाध्याय, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड-लंभुआ,प्रशांत कुमार गिरि, तत्कालीन एसडीओ, विद्युत वितरण खंड-प्रथम सुल्तानपुर,मो. नसीम, तत्कालीन जेई, विद्युत वितरण खंड-प्रथम, सुल्तानपुर, आनंद केशरी, तत्कालीन जेई, विद्युत वितरण खंड-लंभुआ,अमित श्रीवास्तव, तत्कालीन जेई, विद्युत वितरण खंड-प्रथम, सुल्तानपुर, करुणाकर मिश्रा, तत्कालीन जेई, विद्युत वितरण खंड-प्रथम, सुल्तानपुर,जमुना प्रसाद, तत्कालीन बाबू, विद्युत वितरण खंड-प्रथम, सुल्तानपुर,संतोष कुमार, तत्कालीन बाबू, विद्युत वितरण खंड-प्रथम, सुल्तानपुर।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More