सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पीएम आवास में धांधली पर परियोजना निदेशक निलंबित।

पीएम आवास में धांधली पर परियोजना निदेशक निलंबित।

सुल्तानपुर।

 सुल्तानपुर अधीनस्थ की गलती को छिपाना और उसे बचाना जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को महंगा पड़ा। शासन ने उन्हें आईजीआरएस पर आई एक शिकायत के मामले में निलंबित कर दिया है। इसका आदेश भी जिलाधिकारी के पास आ गया है। भदैंया विकास खंड के गोमती किनारे सलाहपुर निवासी संगीता मिश्रा का कच्चा खपरैल और टिन शेड का घर है। तीन साल पहले उनका नाम पीएम आवास सूची में आया, जिसकी संस्तुति प्रधान सरोजा देवी और सचिव राकेश कुमार ने कर दी। आरोप है कि इसके बाद कमीशन को लेकर प्रधान व सचिव संगीत मिश्रा से नाराज हो गए और आवास संख्या आइडी यूपी 137912698 पर संगीता मिश्रा की जगह गांव की ही संगीता तिवारी को दे दिया गया। इसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब इस आईडी पर आवास की पहली किस्त 40,000 की रकम जारी हो गई।

पीड़िता को जब जिले के अधिकारियों और सांसद से शिकायत के बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो उसके (पुत्र) ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी। इस मामले में बीडीओ दिव्या सिंह ने जांच के नाम पर फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाकर निस्तारण दर्शा दिया। फर्जी निस्तारण का यह मामला जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने बीडीओ को निलंबित करने का आदेश दिया, किंतु जिले के अधिकारियों ने उनका बचाव किया। संगीत मिश्रा को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत करके शिकायत को क्लोज कर दिया। अब इसी मामले में संयुक्त सचिव प्रहलाद बरनवाल ने राज्य की ओर से परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने आदेश मिलने की पुष्टि की है।

बीडीओ को जब 22 जुलाई 2023 को आईजीआरएस पर शिकायत की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने मातहतों से जांच करवाकर एक अगस्त को शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। निस्तारण रिपोर्ट में 27 जुलाई को गांव के किसी पक्के मकान की फोटो लगाकर प्रधान पति यशपाल तथा प्रधान के पड़ोसी रामसागर के हस्ताक्षर की गवाही कराकर जांच को फर्जी तरीके से निपटा दिया। जांच का परीक्षण कर बीडीओ भदैंया दिव्या सिंह ने सही जांच की संस्तुति भी की। बीडीओ के निलंबन आदेश के बाद जब दोबारा जांच हुई तो उसमें सच सामने आया। इसके बाद भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। संगीता तिवारी को दी गई पहली किस्त की रिकवरी करा ली गई और सचिव से जवाब तलब कर लिया गया। हालांकि पीडी की मानें तो सचिव को निलंबित कर दिया गया था।

अभी मेरी जानकारी में कोई आदेश नहीं आया है। आवास मामले में जहां भी कहीं शिकायतें मिली हैं, मैंने कार्रवाई की है। डेढ़ साल में अब तक तीन एफआईआर और आठ लोगों को सस्पेंड कर चुका हूं। आदेश आने के बाद ही मैं अपना पक्ष रखूंगा। 

करुणाकर पांडेय, परियोजना निदेशक, डीआरडीए

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago