
करंट की चपेट में आकर संविदा-लाइनमैन की मौत।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में बिजली अधिकारियों की लापरवाही से एक संविदा कर्मी लाइन मैन की करंट में चपेट में आने से मौत हो गई। साथी लाइनमैन की मौत से संविदा कर्मियों में आक्रोश है। संविदा कर्मियों ने जेई पर आरोप मढ़ा है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पूरा मामला जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के उघड़पुर उपकेंद्र का है। जहां संविदा कर्मी लाइनमैन सन्मुख विश्वकर्मा (50) वर्ष रोज की तरह काम करने सोमवार को भी उपकेंद्र पर पहुंचा था। यहां से वो उघड़पुर फीडर पर ट्रांसफार्मर चढ़ा रहा था कि एकाएक हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आकर वो गिर गया। पास मौजूद साथी तत्काल उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर लाइनमैन की मौत की खबर मिलते ही साथी संविदा कर्मी आक्रोशित हो गए। साथियों ने आरोप लगाया कि जेई की लापरवाही से साथी की जान गई है। अगर उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तो हम प्रदर्शन करेंगे। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने अधिशासी अभियंता जयसिंहपुर को जांच कर तत्काल कार्यवाई का आदेश दिया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More