कुमारगंज - अयोध्या

नेहा सुसाइड कांड में पुलिस की कार्रवाई, नेहा मां ने दी तहरीर

नेहा सुसाइड कांड में पुलिस की कार्रवाई, नेहा मां ने दी तहरीर।

कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज में नेहा सिंह सुसाइड कांड में आखिरकार ससुरालियों पर शिकंजा कस गया है। मृतका की मां की तहरीर पर प्रोफेसर पति डॉ अनूप सिंह, सासू और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या का केस कुमारगंज थाने में दर्ज हुआ है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के वेटरनरी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर डॉ अनूप सिंह नियुक्ति हुई थी।
वह विश्वविद्यालय के मकान संख्या बी 87 में अपनी पत्नी व 9 माह बेटे के साथ रह रहे थे। बीते शनिवार की देर रात उनकी (पत्नी) नेहा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गई थी। पति डॉ अनूप सिंह ने किसी तरह से नेहा को फंदे से नीचे उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। यहां मौत हो गई थी। नेहा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जहां पति डॉ अनूप सिंह ने अन्तिम संस्कार किया, तो वहीं मृतका की मां नेहा के 9 माह के बेटे को अपने साथ ले गई। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर भी दी।
मृतका की मां ज्ञान्ति देवी निवासी धरमपुर थाना अथमलगोला जिला पटना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया उसकी बेटी नेहा (25) वर्ष की शादी 2022 में डॉ अनूप कुमार सिंह (पुत्र) राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी कैली रोड वार्ड नं 02 शास्त्री नगर पंचायत जिला चन्दौली के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण बेटी की जान चली गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह ने बताया कि मृतका के पति डॉ अनूप सिंह, सास जामवन्ती देवी, और देवर अंशु प्रताप सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रोफेसर फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago