ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:39 AM IST

कमरे में फंदे से: लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।

sav - कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, इलाज के दौरान मौत।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा मजरे करौंदा गांव में शुक्रवार रात 18 वर्षीय युवती घर के अंदर छत में लगे चुल्ले के सहारे फंदे से लटकती देखी गई। परिजनों द्वारा रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार भोर में मौत हो गई। करौंदा गांव निवासी भगवती प्रसाद सेन का समूचा परिवार रात में सो रहा था। पांच पुत्रियों में चौथे नंबर की पुत्री गुंजन 18 वर्ष भी बगल के कमरे में लेटी हुई थी। आधी रात के आसपास चीखने की आहट पर परिजन जग गए। उठकर देखा तो गुंजन गले में फंदा लगा छत में लगे चुल्ले के सहारे लटक रही थी। बिना देर किए परिजन गंभीरावस्था में गुंजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां करीब 2 घंटे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT