
विकास खंड बीकापुर क्षेत्र के मजरुददीन पुर सिद्ध पीठ गोसाईं वीर बाबा स्थल पर रविवार को खिचड़ी भोज और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्री धनवंतरी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक कथा व्यास प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ठंड से बचाव के लिए सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। आयोजक कथा व्यास प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महाराज ने कहा कि मानवता एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद और सेवा के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान सहयोगी रोशन ओझा ,राजा दुबे, सतीश सिंह ,राधेश्याम पांडे, बीडी पांडे, राकेश पाठक एडवोकेट, प्रदीप शास्त्री, पप्पू पांडे ,भुक्कन पांडे ,रामू आदि मौजूद रहे। और कार्यक्रम की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार तिवारी ने किया। आयोजक कथा व्यास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More