
कड़ाके की ठंड और घना कोहरा चोरों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी तिराहे के पास रामपुर भगन मार्ग पर गुरुवार की रात संचालित कई दुकानों में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गणेश चौरसिया की मोरंग सीमेंट की दुकान लकी ट्रेडर्स पर शटर और गैलरी के कमरे का ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे चोर अलमारी तोड़कर 40 हजार रुपए नगदी, कपड़े सहित अन्य सामान उठा ले गए। यशस्वी ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन सफल नहीं हुए। बाजार में स्थित विजय ऑटो सर्विस की दुकान का ताला तोड़कर चोर काउंटर में रखा 3000 नगद, पांच डिब्बा मोबिल, पाइप सहित अन्य कई सामान उठा ले गए। बाजार में संचालित जूता चप्पल की दुकान से चोर जूता और चप्पल उठा ले गए। बाजार के ही निवासी प्रेमचंद गुप्ता के पान और जनरल स्टोर की दुकान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर सिगरेट, बीड़ी सहित अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद दुकानदारों द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि स्मैक के नशेड़ी किस्म के लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसके पहले भी बीकापुर में कई दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। जबकि जलालपुर माफी तिराहे पर पीआरबी की तैनाती भी रहती है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More