अयोध्या उत्तर प्रदेश

डीएम ने पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा की।

डीएम ने पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा की।

अयोध्या।
अयोध्या जिले मे जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारी के तहत पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025 की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन, फीडिंग तथा आयोग के पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेन्डर द्वारा पाण्डुलिपियों की डेटा एंट्री पूरी होने के बाद एसडीएम लॉगिन पर उसका समयबद्ध अनुमोदन सुनिश्चित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ ऐप के माध्यम से की जा रही डेटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि 18 नवम्बर तक सभी कार्य त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निर्वाचन), उपजिलाधिकारी सदर, सोहावल, रूदौली, बीकापुर, तहसीलदार मिल्कीपुर तथा समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago