ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 06:43 AM IST

एक लाख घूस लेते रंगे हाथ शिक्षा विभाग का लिपिक गिरफ्तार, एडी बेसिक के खिलाफ भी FIR: आजमगढ़। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
एक लाख घूस लेते रंगे हाथ शिक्षा विभाग का लिपिक गिरफ्तार, एडी बेसिक के खिलाफ भी FIR। आजमगढ़। 
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: एक लाख घूस लेते रंगे हाथ शिक्षा विभाग का लिपिक गिरफ्तार, एडी बेसिक के खिलाफ...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
एक लाख घूस लेते रंगे हाथ शिक्षा विभाग का लिपिक गिरफ्तार, एडी बेसिक के खिलाफ भी FIR।

download 2 4 - एक लाख घूस लेते रंगे हाथ शिक्षा विभाग का लिपिक गिरफ्तार, एडी बेसिक के खिलाफ भी FIR। आजमगढ़। 

आजमगढ़। 

आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक और भ्रष्टाचारी एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया। इस बार एडी बेसिक कार्यालय का बाबू मान्यता दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। वहीं एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में पकड़े गए बाबू के साथ ही एडी बेसिक का नाम भी शामिल किया है। बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत महरो गांव निवासी राजीव कुमार सिंह विद्यालय संचालक है। कक्षा छह से आठ तक की मान्यता के लिए वे एडी बेसिक कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

 इस दौरान आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित एडी बेसिक कार्यालय का लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उससे मान्यता दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की डिमांड किया। जिस पर राजीव कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ से संपर्क किया। टीम ने योजना बनाई और सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर दो गवाह साथ लेकर एडी बेसिक कार्यालय पहुंच गई । जहां राजीव कुमार सिंह ने मान्यता के लिए हुए डिमांड के तहत एक लाख रुपये लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को दिया और टीम ने मौके से ही रंगेहाथ लिपिक को पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण टीम उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंची। जहां पूछताछ के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

पूछताछ में पकड़ा गया लिपिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह यह पैसा एडी बेसिक/डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा के कहने पर लिया था। भ्रष्टाचार निवारण टीम ने आरोपी के बयान के आधार पर शहर कोतवाली में उसके व विभागीय अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कराया है।

टीम में निरीक्षक हरविंश मिश्रा, श्याम बाबू, ब्रजेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र, मुख्य आरक्षी कौशल कुमार राय, विकास कुमार, ओमकार सिंह यादव, आनंद कुमार, अमित सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार व अरविंद यादव शामिल रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT