ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:14 PM IST

अयोध्या की पान गली: में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या की पान गली में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या की पान गली में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या की पान गली में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज।

images 2 1 - अयोध्या की पान गली में छापा, 50,000 का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या ईद और होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सतर्क है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। इसके अलावा सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह भी अपनी टीम के साथ दुकानों पर छापा मार रहे हैं।

शहर में मटन और चिकन शॉप पर कार्रवाई के बाद सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने चौक के पान गली में पान मसाला के सबसे बड़े थोक व्यापारी राजेंद्र चौरसिया के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र ने बताया कि 50,000 रुपए के एक्सपायरी डेट का पान मसाला बरामद हुआ है। इसको सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इसके साथ ही चौक क्षेत्र में ही जो लोग थोक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको भी हिदायत दी गई है कि वह तुरंत अपना पंजीकरण करा लें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने ईद और होली पर्व को लेकर नकली खोया व मिलावटी मिठाई की जांच के लिए टीम गठित की है, जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में छापे मार रही है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT