उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर अरमान ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।


प्रयागराज_उत्तर प्रदेश।

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के आरोपी शूटर अरमान ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अरमान के कोर्ट में समर्पण करने से पुलिस को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस और एसटीएफ की दस से अधिक टीमें शूटरों की तलाश में हर जगह खाक छान रही हैं,  पुलिस को चकमा देकर अरमान ने बिहार में आत्मसमर्पण कर दिया।
शूटर अरमान की पहचान सीसीटीवी के पड़ताल में हुई थी। घटना वाले दिन वह भी उमेश पाल पर गोलियां बरसा रहा था। इसके बाद बाइक से सिविल लाइंस होते हुए भाग निकला था। इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई थी और उसके घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।
उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे। धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। दरअसल शूटरों के साथ अन्य लोग आस पास ही उन्हें बैकअप दे रहे थे। उन्हें मालूम था कि धूमनगंज भीड़भाड़ वाला इलाका है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago