उच्च जोखिम पूर्ण गर्भधारण की श्रेणी में मिली 8 महिलाएं।

बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव के निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 74 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के दौरान 8 महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण हाई रिस्क गर्भधारण श्रेणी की मिली। महिला चिकित्सक डॉक्टर स्नेहा चौधरी द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐतिहात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सकीय सलाह दी गई।
महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच कराई गई। महिलाओं को फल केला वितरित किया गया। मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, सुनीता, बीपीएम सिरातुल बानो, बीसीपीएम दीपक तिवारी, सुभाषिनी त्रिपाठी, आभा, दीप्ति, प्रिया, सरिता सिंह, पिंकी, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही।
महिला चिकित्सक स्नेहा चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान 8 महिलाएं हाई रिस्क गर्भधारण की श्रेणी में मिली है। 16 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए एडवाइस किया गया। हीमोग्लोबिन की कमी होने के चलते 13 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में एडमिट करके खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन सुक्रोज का ड्राफ्ट चढ़ाया गया।