अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया अभियान।

बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आबकारी प्रवर्तन विभाग द्वारा चलाए जा रहे, अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बीकापुर क्षेत्र में आकस्मिक छापेमारी की।छापेमारी के लिए आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक बीकापुर ने अपनी टीम के साथ ग्राम डगरा भारी/बरेहटा तारून में दबिश देकर आधा कुंतल लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर के साथ ही 15 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। शराब बनाने में प्रयुक्त 2 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर उपकरणों को कब्जे में लिया।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।