images 3 - अयोध्या में लापता महिला युवक संग मिली।

अयोध्या में लापता महिला युवक संग मिली।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में लापता महिला युवक संग मिली।

images 3 - अयोध्या में लापता महिला युवक संग मिली।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने दो बच्चों की एक लापता मां को एक युवक के साथ बरामद किया है। शनिवार को देर रात्रि 10:00 बजे आरोपी गिरफ्तार आपको बता दें कि महिला के पति ने आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति के अनुसार, पत्नी के लापता होने के बाद वह पहले नामजद तहरीर लेकर थाने पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद एक सिपाही और कुछ लोगों ने उसे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन पति पत्नी की तलाश के लिए लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा।

मामले में क्षेत्राधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उस युवक के साथ बरामद कर थाने पहुंचाया, जिस पर पति ने उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

थाने में परिवार के सदस्यों के सामने आने पर महिला ने कथित तौर पर युवक के खिलाफ प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोप लगाए। उसने अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई का रास्ता स्पष्ट हुआ।

पूराकलंदर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *