सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लव-जिहाद का शिकार हुई विवाहिता।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लव-जिहाद का शिकार हुई विवाहिता।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले से एक “लव जिहाद” का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक शादीशुदा लड़की सुल्तानपुर के हारून नाम के एक युवक को दिल दे बैठी । ढाई साल तक दोनों में अफेयर चला। अगस्त माह में उसने निकाह किया और प्रेमी के साथ मुंबई से उसके घर सुल्तानपुर आई। यहां से एक सप्ताह बाद उसे प्रेमी ने मुंबई पहुंचाया और फरार हो गया। जैसे-तैसे पांच दिन पूर्व वो प्रेमी के घर पहुंची जहां उसे घर के अंदर इंट्री नहीं मिल रही। पुलिस की चौखट पर वो न्याय मांगने पहुंची।जहां से उसे निराश लौटना पड़ा।

दरअस्ल मुंबई की रहने वाली रेखा प्राइवेट जॉब करती थी। वो इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालती थी। जिसमें उसकी मुलाकात नासिक में काम करने वाले मोहम्मद हारून से हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला। रेखा की माने तो उसे पता चला कि हारून के घर वाले उसकी शादी करने वाले हैं तो वो उससे अलग हो गई। फोन बंद कर लिया तो हारून उसको खोजने लगा और जब वह मिली, तो कहा शादी नहीं करोगी तो मैं ज़हर खाकर जान दे दूंगा।

इसके बाद 22 अगस्त 2023 को मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर निकाह कर डाला। वहां से करीब एक सप्ताह बाद हारून उसे लेकर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत शहजौरा अलियाबाद अपने गांव ले आया। दोनों यहां सप्ताह भर तक रहे उसके बाद हारून रेखा को लेकर मुंबई गया फिर उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। रेखा ने प्रेमी हारून को काफी तलाशा जब वो वहां नहीं मिला तो करीब 5 दिन पूर्व वो सुल्तानपुर स्थित उसके पैतृक गांव पहुंची। रेखा का आरोप है कि हारून का मोबाइल बंद है और परिवार वाले उसे नजर बंद किए हैं।

पीड़ित रेखा का ये भी आरोप है कि हारून के माता-पिता व बहन आदि उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। उनका कहना है कि दहेज लेकर आओ तब घर में जगह मिलेगी। रेखा ने बताया कि यहां हमें बाहर सड़क पर ही रहना पड़ रहा। हम थाने गए, चौकी गए डायल 112 से मदद मांगा लेकिन सब ये कह रहे हैं कि मुंबई जाकर मुकदमा दर्ज कराओ।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago