
अयोध्या में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को छापे में देवनगर कालोनी के मकान में भारी मात्रा में मिला बिजली मीटर व उपकरण मिले हैं। इसके जरिए 20 लाख से ज्यादा की बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया है। बिजली चोरी को अंजाम दिए जाने वाली चिप, रिमोट और मशीनें आदि भी बरामद की गईं हैं।
छापा मारने पहुंची विजिलेंस टीम यह सब देख कर हैरान रह गई। बिजली चोरी कराए जाने के इस बड़े गोरख धंधे के भंडाफोड़ होने के बाद विभागीय कर्मियों की भी संलिप्तता का संदेह विजिलेंस के अफसरों ने जताया है। इस पूरे मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने मौके से कृष्ण कुमार सोनी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली नगर में तहरीर देकर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
मकान के भीतर दो कमरों में कई रैक में भारी मात्रा में पुराने और नए बिजली मीटर के अलावा तार, चिप, स्टार्टर समेत मीटर घटाने और बढ़ाने वाले उपकरण मिले।इतना ही नहीं छापे में ड्रिल मशीनें,कटर,हैंडल सेट समेत अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
विजिलेंस विभाग के चीफ इंजीनियर,अयोध्या जोन हरीश बंसल का कहना है कि विजिलेंस टीम द्वारा मारे गए छापे में भारी मात्रा में बिजली मीटर और उपकरण मिले हैं। सारे मीटर उपभोक्ताओं के नाम रजिस्टर्ड हैं। सीरीज नम्बर नोट किए गए हैं। करीब 20 लाख से अधिक बिजली चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। पकड़े गए के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी प्रचलित है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More