हार से घबराई भाजपा ने सेना का किया सियासी इस्तेमाल, सत्ता में आई कांग्रेस तो किसानों के हर प्रकार के बैंकिंग कर्जे होंगे माफ…डॉ0 निर्मल खत्री

FB IMG 1552529432064 - हार से घबराई भाजपा ने सेना का किया सियासी इस्तेमाल, सत्ता में आई कांग्रेस तो किसानों के हर प्रकार के बैंकिंग कर्जे होंगे माफ...डॉ0 निर्मल खत्री

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • जब किसी राजा के राज्य में जनता उसके खिलाफ होती है तो उस राजा के पास दो विकल्प होते है या तो मजहबी लाइन पर लोगो को ढकेल दे या फिर युद्ध के हालत पैदा कर दे ताकि लोगो का ध्यान भीतर के मामलो से बंट जाए।
  • यही विकल्प हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अपनाया उन्होंने पहले तो मजहबी रास्ता अपनाया जब उसमे फेल हुए तो देश को युद्ध वाले हालात पर लेकर चले गए। यह बाते रुदौली नगर क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कही।
  • उन्होंने कहा कि जिस दिन ये घटना हुई उस दिन भी प्रधानमंत्री जी दौरे पर थे और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार में लगे थे जो बहुत ही शर्मनाक है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा फौज का सियासी इस्तेमाल किया जा रहा।
  • उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के वक्त में भी पाकिस्तान से जंग हुई थी लेकिन सेना का सियासी इस्तेमाल नही हुआ।इस समय केवल लम्बी चौड़ी बाते होती है नतीजा कुछ भी नहीं। आज कांग्रेस नही बल्कि शहीदो के परिवार व उनके घर की औरते सरकार से पूंछ रही हैं कि हमारे आंसू पोछने नही आये और अपनी पीठ खुद थपथपा रहे है कि मैंने ढाई सौ मार दिया तीन सौ मार दिया पर लाशें एक भी नही दिखाई।
  • इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्यासी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा किसानों को कर्ज के नाम पर छला और अब चुनाव के वक्त इन्ही किसानों के खातों में दो दो हजार रुपये भेज उनके वोटों को खरीदने का काम कर रही है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की हुकूमत आयी तो किसानों के सारे कर्जे माफ किये जायेंगे।
  • इसके अलावा श्री खत्री ने कहा कि बेरोजगारो के लिए न्यूनतम आय का अधिकार योजना भी कांग्रेस पार्टी लाएगी जिससे कोई भी बेरोजगार नही रहेगा। ये ऐलान राहुल गांधी जी तीन राज्यो में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनावों के दौरान कर चुके है।
  • पूर्व सांसद ने कहा कि पिछले चुनाव की अपेक्षा जनता समझदार हो गई है वो समझ गई कि मुझे बेवकूफ बनाया गया है ऐसे आदमी पर एतबार करके दोबारा बैठाना ठीक नही है। अगर दोबारा बैठ गया तो मुल्क में इलेक्शन भी होंगे कि नही? इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि ऐसे व्यक्ति को हराना है।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद कसौंधन व संचालन तारिक रुदौलवी ने किया।सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील त्रिवेदी उर्फ रमरम,मुनीर खा,कारिब करनी,अफसर रजा रिजवी,बफाती मियां,शरद त्रिवेदी,प्रताप बहादुर सिंह,हरि प्रसाद वर्मा,मो0 इरफ़ान खान,आशीष द्विवेदी साजन,आसिम मुन्ना,मुज्तबा खा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

16 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

22 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago