आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल बनाने को लेकर किया शांति प्रदर्शन

 

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल बनाने को लेकर किया शांति प्रदर्शन!
  • बिडिओ मवई ने मौके पर पहुँच कर दिया ग्रामीणों को आश्वासन।FB IMG 1572503389623 - आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल बनाने को लेकर किया शांति प्रदर्शन
मवई/अयोध्या
  • वर्षो से खतरे से खेल रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध आख़िर बुधवार को टूट गया।आक्रोशित ग्रामीण शांति पूर्ण प्रदर्शन कर अनशन पर बैठ गए और झरना नाले पर पुल निर्माण की मांग करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर बीडीओ मवई ने पुल के लिए आवश्यक कदम उठाने का आस्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
  • मामला मवई ब्लाक के सिपाहिया कोटवा ग्राम सभा के मजरे नया पुरवा गाँव के पूरब शारदा सहायक नहर से निकले नाले पर पुलिया के बजाय लोहे की बल्ली के सहारे का है जहाँ एक पुलिया की आवश्यकता के चलते वर्षो से ग्रामीण मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से रोज हजारो लोगो का आवागमन होता उस नाले पर तीन लोहे की बल्ली रखी है जिस पर बच्चे बूढे जवान महिलाएं सबका आना जाना रहता है जिस पर हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।
  • इस रास्ते पर महमूदपुर ,गडरिया का पुरवा ,रानेपुर ,नयापुरवा,तथा और आस पास गाँव के लोगो का प्रतिदिन आना जाना रहता है।गाँव वाले काफी समय से इस पुलिया के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से माँग करते रहे लेकिन सबकी अनदेखी से क्षेत्रवासी काफी आक्रोशित है।
  • इस सम्बंध मे समाजसेवी फरहान हुसेन खाँ बताते है की इस पुलिया पर कई बार बच्चे बूढे जवान गिर जाते है लेकिन ईश्वर की कृपा रही की हमेशा लोग बच गये हाथ पैर मे चोट लगने के अलावा अभी तक किसी की जान नही गयी है।पुलिया से गिरने पर लोग लगभग बीस फिट नीचे पडे पत्थर पर गिरते है जिसके चलते हमेशा अनहोनी की शंका बनी रहती है।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के बारे में बीडीओ मवई से अनुरोध किया गया जिस पर बीडीओ मवई डॉ घनश्याम त्रिपाठी ने मौके पर आकर हम लोगो को आश्वासन दिया।
  • ग्रामीणों की माँग पर मौके पर पहुँचे बीडीओ मवई डा घनश्याम त्रिपाठी ने कहा इस पुलिया क निर्माण बहुत आवश्यक है तथा साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की सिचाई विभाग व नहर विभाग को पत्र लिखकर सीघ्र पुलिया निर्माण कराने क प्रयास किया जाऐगा।तथा साथ ही ग्रामीणो को सतर्क बल्ली से आने जाने मे सावधानी बरतने को कहा इस अवसर पर ग्राम विकाश अधिकारी करूणा,फरहान हुसेन खाँ,सत्यप्रकाश यादव, शंकर,प्रेम चन्द यादव,रामतेज यादव,जगलाल यादव,दिनेश यादव,वृजेश यादव,मल्हू यादव,पाडे रावत,सुखराम रावत,शंकर रावत,सहतू रावत,महेश,सजीवन यादव,आदि सैकडो ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago