सम्पूर्ण समाधान में दिखा चौदह कोसी परिक्रमा का असर 70 शिकायतों में 3 निस्तारित अधिकतर अधिकारी कर्मचारी रहे नदारद

IMG 20191107 WA0002 - सम्पूर्ण समाधान में दिखा चौदह कोसी परिक्रमा का असर 70 शिकायतों में 3 निस्तारित अधिकतर अधिकारी कर्मचारी रहे नदारदरुदौली, अयोध्या
  • मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण बुधवार को उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में चैदह कोसी परिक्रमा का असर देखने को मिला।अधिकतर अधिकारी कर्मचारी नदारद दिखे।शिकायतकर्ताओं की तादाद कम रही।मात्र 70 शिकायते दर्ज हुई जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
  • बुधवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायते रास्तो व् चकमार्गो से सम्बंधित रही।काशीपुर वार्ड के पूर्व सभासद अनिल कुमार मिश्रा एड्वोकेट ने मानापुर मार्ग के डामरीकरण व् रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर भेलसर से रूदौली मार्ग बन्द होने की स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग से रूदौली नगर को जाने वाले सभी वैकल्पिक मार्गो की दुर्दशा को देखते हुए तत्काल गड्ढा मुक्त कराये जाने की मांग की।
  • मो इल्यास निवासी नरौली ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमि लेखपाल ने बिना उसकी मौजूदगी के ही पैमाइश कर उसकी भूमि को तमसा नदी में शामिल करा दिया।श्री इल्यास ने उसकी मौजूदगी में पैमाइश कराये जाने की मांग की।इसके अलावा अवैध निर्माण,राशन कार्ड,पेंशन,प्रधानमंत्री आवास,किसान सम्मान योजना,विधुत विभाग व् तालाब पर अवैध क़ब्ज़ा सम्बन्धी छुटपुट शिकायते रही।सम्पूर्ण समाधान दिवस में चैदह कोसी परिक्रमा का असर देखने को मिला।थाना मवई व् पटरंगा से कोई ज़िम्मेदार अधिकारी नहीं दिखा।
  • कोतवाली रूदौली से चौकी इंचार्ज भेलसर निर्मल सिंह मौजूद रहे इसके अलावा बहुत से अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे।शिकायतकर्ताओं की तादाद भी कम दिखी।कुल 70 शिकायते ही दर्ज हुई जिनमे 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।समाधान दिवस में तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव, एसडीओ विधुत विभाग राजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक राम केवल यादव, अनुपम वर्मा, लेखपाल यशवंत प्रताप, बृजनाथ दूबे आदि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago