राम जनम भूमि/बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के सम्भावित फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय

 

  • राम जनम भूमि/बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के सम्भावित फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय
  • सीओ ने जन चौपाल लगाकर सभी वर्ग के लोगों के साथ की बैठकIMG 20191031 WA0002 - राम जनम भूमि/बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के सम्भावित फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय
रुदौली (अयोध्या)
  • आगामी माह नवम्बर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या में विवादित स्थल का निर्णय करने की सम्भावना के मद्देनजर क्षेत्रधिकारी पुलिस द्वारा थाना पटरंगा के अन्तर्गत एक गांव में सभी वर्ग के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की।
  • क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने थाना पटरंगा के पचलौ गांव में आयोजित बैठक में कहा कि यह प्रकरण अति संवेदनशील है इसलिये समाज में शांति व्यवस्था एवं सौहार्द बनाये रखने के लिये प्रशासन पूरी तरह सतर्क होकर तैयारी कर रहा है।जिसमे इस कार्य में पर्याप्त पुलिस बल की सेवाएं ली जाएंगी।किन्तु पुलिस कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाकर पूर्णतया कानून व्यवस्था बनाये रखने का लक्ष्य सुगमता पूर्वक हासिल नही किया जा सकता।
  • मामले की संवेदनशीलता को दृष्टगत रखते हुये इस काम में सभी सम्प्रदायों का सक्रिय सहयोग तथा सहभागिता नितान्त आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में कुछ अवांछित एवं शरारती तत्व भी होते हैं जो आधारहीन एवं भ्रामक अफवाहें फैलाकर अशांति एवं अराजकता का माहौल बनाने का कुप्रयास करते हैं। ऐसे अवैध क्रिया कलापों में लिप्त लोगों को चिन्हित करके उन्हें जेल की सलाखों में पहुँचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र के जागरूक व शांति प्रिय नागरिक ऐसे शरारती तत्वों के हथकंडों की सूचना सम्यक रूप से पुलिस प्रशासन सूचना से अवगत कराएंगे।
  • थानाध्यक्ष पटरंगा संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मैंने सभी बीट आरक्षियों एवं बीट प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने हल्के में भृमण शील रहकर अराजक एवं साम्प्रदायिक तत्वों की पहचान कर उन पर पैनी नजर रखें। थानाध्यक्ष ने जन चौपाल में आये हुए सभी सम्प्रदाय के लोगों का आभार प्रकट किया।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago