
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।
हैदरगंज _अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के पूरे मनोहर मजरे रामपुर प्रताप निवासी अखिलेश प्रसाद दुबे की (पुत्री) अंशिका उम्र लगभग 10 वर्ष खेत में गई थी, जहां पर आज करीब 9:40 के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई।
राजस्व निरीक्षक हैदरगंज योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद परिवारजनों के द्वारा अंशिका को कूड़ेभार ले गया जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर एसडीएम बीकापुर विकास धर दुबे, एसओ हैदरगंज विवेक कुमार राय, लेखपाल अजीत कुमार वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया जाएगा।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More