
स्कूल समय में बदलाव और विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा बीएसए को ज्ञापन।
अयोध्या।
अयोध्या उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी की अगुवाई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय को समस्याओं का पुलिंदा सौंपा। प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत विद्यालयी समय परिवर्तन की भी मांग की। वार्ता के दौरान बीएस संतोष राय ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि ज्ञापन में चयन वेतनमान एवं जीएफ भुगतान, वेतन बहाली, मानव संपदा पोर्टल पर पैन कार्ड समेत अन्य त्रुटियों का संशोधन, ई-सर्विस बुक में संशोधन, प्रतिकूल मौसम के कारण विद्यालयों का समय-परिवर्तन, सेवा निवृत शिक्षिका सरोजनी देवी समेत जनपद के समस्त सेवानिवृत शिक्षकों के देयकों का अबिलंब भुगतान, एनपीएस कटौती की धनराशि को खाते में प्रविष्टि किए जाने, प्रतिमाह शिक्षक संघ के साथ बैठक करने और ऑनलाइन आवेदन में समस्याओं के समाधान होने तक ऑफलाइन जीपीएफ ऋण स्वीकृत किए जाने की मांग शामिल हैं।
जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती समेत अविनाश पांडेय, शैलेंद्र वर्मा, अनिल सिंह, महेंद्र यादव, प्रवेश कुमार, संजय सिंह, प्रहलाद गौतम, धर्मवीर चौहान मौजूद रहे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More